कौशाम्बी, फरवरी 28 -- स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंटल लर्निंग (एसपीईएल) कार्यक्रम का तीसरा चरण शुरू हो गया है। इसी के तहत कोखराज थाना पुलिस ने शनिवार को समाधान दिवस के मौके पर भरवारी स्थित भवंस मेहता स्कूल के विद्यार्थियों को थाने बुलाया। महिला एसआई विंध्यवासिनी ने विद्यार्थियों को थाना समाधान दिवस की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं शिकायत निस्तारण की प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। साइबर अपराध से बचने के तरीके, एवं पुलिस कार्यप्रणाली के विषय में भी जानकारी दी। जिज्ञासा एवं प्रश्नों के उत्तर थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...