लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय के बौद्धिक अक्षमता विभाग के डीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने काकोरी के बड़ा गांव में रैली निकाली। विद्यार्थियों ने दिव्यांगता से जुड़े नारे लगाए। ग्रामीणों को संदेश दिया कि दिव्यांग असीम क्षमताओं से युक्त होते हैं। उन्हें समान अवसर मिलना चाहिए। विद्यार्थियों ने डोर-टू-डोर सर्वेक्षण कर घर-घर जाकर दिव्यांगता से संबंधित पंपलेट वितरित किए। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...