विकासनगर, अगस्त 12 -- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में बुधवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के तहत विद्यार्थियों के लिए स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्र निर्माण से जुड़े रचनात्मक एवं प्रेरणादायी स्लोगन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम की नोडल अधिकारी डॉ. रेनू गौतम ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख उद्देश्यों एवं प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनमें रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिंतन, कौशल, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई शिक्षा नीति की भावना...