विद्यार्थियों ने शानदार अभिनय से किया ग्राम सभा की कार्यप्रणाली का सजीव मंचन
विकासनगर, सितम्बर 9 -- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी में विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और ग्रामीण विकास की जमीनी समझ देने के उद्देश्य से आदर्श ग्राम सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ग्राम सभा की बैठक का सजीव मंचन कर ग्रामीण समस्याओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से मनरेगा, स्वास्थ्य योजनाओं, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, कृषि, पर्यटन और शिक्षा से संबंधित समस्याओं को ग्राम सभा के समक्ष उठाने का मंचन किया। विद्यार्थियों की संवाद अदायगी, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट अभिनय ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान तिलवाड़ी, कालसी पूजा देवी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.