रांची, अप्रैल 30 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड बालिका विद्यालय में गुरुवार को जल पखवाड़ा का भव्य समापन हुआ, जहां विद्यार्थियों ने हर बूंद जल बचाने की शपथ ली। इस दौरान 'कैच द रेन' और जल संरक्षण विषय पर पोस्टर, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं तथा रैलियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जल के महत्व के प्रति जागरुकता फैलाना और उन्हें जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर जल बचाने के नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। चित्रकला, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने जल संरक्षण के रचनात्मक उपाय प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। समापन समारोह में छात्रों और शिक्षकों ने जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए पानी की हर बूंद बचाने की शपथ ली।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.