घाटशिला, मई 17 -- घाटशिला। स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन सालबनी में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ समारोह के साथ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. बसंत पंडित ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित बीएड संकाय के विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। मौके पर प्राचार्य डॉ. बसंत पंडित, प्राध्यापक संजीव कुमार तिवारी, प्राध्यापिका डॉ. मंजूश्री प्रमाणिक, आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर अपर्णा भकत, एनएसएस प्रमुख डॉ. अंजू कुमारी, कुमारी प्रियंका, शिखा विश्वास, कमलेंदु रॉय सहित महाविद्यालय के शिक्षक...