विद्यार्थियों ने लिया श्रम सम्मान का संकल्प
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इविवि के शिक्षा विभाग में बीए-बीएड विद्यार्थियों और राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के सहयोग से स्वच्छता माह का आयोजन किया गया। समारोह में फैकल्टी रिक्रूटमेंट सेल के निदेशक प्रो. धनंजय यादव ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन की स्थायी आदत बनाना चाहिए।डॉ. संगीता सिंह ने व्यक्तिगत स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने विभाग, पुस्तकालय परिसर और कक्षों में सफाई अभियान चलाया। शिक्षकों ने भी सहभागिता की। इसे दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.