गाज़ियाबाद, अप्रैल 7 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। नेहरू नगर स्थित दुर्गावती हमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को ऑपरेशन प्रहार, नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज बनानेका संकल्प भी लिया। अभियान के तहत यशोदा चौकी प्रभारी जयकुमार सरोहा विद्यालय के करीब 1400 विद्यार्थियों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया और उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। जयकुमार सरोहा ने विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे से होने वाली आर्थिक, सामाजिक हानियों के बारे में भी समझाया। साथ ही जाने अनजाने किस तरह से लोग नशे के आदि होकर अपराध का शिकार हो जाते हैं। विद्यार्थियों को नशा न करने तथा जीवन में नशे से बचने की शपथ भी दिलाई।विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति समाज बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय क...