गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार के नशामुक्ति महाअभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, हुमायूंपुर सेवा केंद्र के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बीके अप्रतिम अंचल ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन और श्रेष्ठ संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी ने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार और श्रेष्ठ कर्मों का संदेश दिया। ब्रह्माकुमारी कंचन बहन ने नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। ब्रह्माकुमारी प्रिया बहन ने राजयोग ध्यान कराया। अंत में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली। उप प्रधानाचार्य रामकेवल शर्मा, आचार्या मंजरी यादव समेत शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विद्य...