बेगुसराय, जनवरी 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम भी है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए शुक्रवार को डीएवी इटवा विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, कला, पर्यावरण, हस्तकला और तकनीकी विषयों से संबंधित मॉडल एवं चार्ट लगाए गए। छात्रों ने विज्ञान के प्रयोगों, कार्यशील मॉडलों और नवीन आविष्कारों के माध्यम से जटिल विषयों को सरल रूप में प्रस्तुत किया। पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, स्वच्छ भारत जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मौके पर मुख्य पार्षद पिंकी देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.