गाज़ियाबाद, अप्रैल 28 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर चार स्थित मेवाड़ कॉलेज में मंगलवार को योग सत्र का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पारंपरिक योग के मूल स्वरूपों को समझा। बिहार योग विद्यालय के योग गुरु स्वामी शिवराजानंद सरस्वती ने योग की प्रामाणिक विधियों का अभ्यास कराया। बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम है। उन्होंने आधुनिक दौर में योग के बढ़ते व्यवसायीकरण और इसके विकृत होते स्वरूप पर भी चिंता जताई। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उषाकाल ज्ञान फाउंडेशन के संरक्षक किशोर कुमार ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- शारीरिक और मानसिक विकास के लिए योग आवश्यक यह सत्र नई दिल्ली के त्याग...