नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से आनंद विहार में रोड सेफ्टी कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए 4ई रणनीति अपनाई है। इसके तहत इंजीनियरिंग, इन्फोर्समेंट, एजुकेशन और इमरजेंसी ऐड पर जोर दिया गया है। कॉन्क्लेव में 100 स्कूलों के चार हजार से अधिक विद्यार्थियों व 500 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। इन्हें रोड सेफ्टी एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्ट, नुक्कड़ नाटक, रोल प्ले और नवाचार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण रखा। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ...