रांची, मार्च 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। महान जननायक मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के गौरवशाली जीवन को जीवंत करने के लिए गोस्सनर कॉलेज का मास कम्युनिकेशन विभाग एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का निर्माण कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को विद्यार्थियों के दल ने उनके पैतृक गांव टकरा का दौरा कर शूटिंग की। टीम ने जयपाल सिंह मुंडा के जन्म स्थल, प्राथमिक विद्यालय और समाधि स्थल के महत्वपूर्ण दृश्यों को कैमरे में कैद किया। वृत्तचित्र के माध्यम से उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को समाज और विशेषकर युवाओं के सामने लाने का प्रयास किया गया है। इस दौरान उनके पुत्र जयंत सिंह मुंडा ने स्मृतियां साझा कीं, वहीं इंग्लैंड से आए डॉ. धूनी सोरेन और रेव हंस ने उनकी शिक्षा व संघर्षपूर्ण सफर पर प्रकाश डाला। महिमा गोल्डेन बिलुंग के निर्देशन में तैयार हो रही इस फिल्म में अनल टो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.