विद्यार्थियों ने मनाया इको-फ्रेंडली शिक्षक दिवस
सीतामढ़ी, सितम्बर 6 -- सीतामढ़ी। डुमरा में शिक्षक दिवस पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के संकल्प के साथ इको-फ्रेंडली अंदाज में मनाया गया। विद्यार्थियों ने ' पौधे वाले गुरु जी' के नाम से चर्चित ट्री मैन सुजीत कुमार की मौजूदगी में पारंपरिक उपहारों के बजाय शिक्षकों को हरे-भरे पौधे भेंट कर उनका सम्मान किया। ट्री मैन श्री कुमार ने कहा कि गुरुजनों को पौधा भेंट करना केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और स्वस्थ पर्यावरण का उपहार है। समारोह में छात्र-छात्राओं ने ' एक शिक्षक-एक पौधा' और ' गुरु को पौधा, प्रकृति को सम्मान' के नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्रों ने पौधे देकर शिक्षकों को किया सम्मानित मौके पर गुड्डी, नेहा, पुष्पांजलि, सिमरन, श्वेता, नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.