आगरा, नवम्बर 15 -- ईशान कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के बीबीए और एमबीए के विद्यार्थियों ने मदर डेयरी का औद्योगिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग में अपनाई जाने वाली उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन व संचालन विधियों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने मदर डेयरी के उत्पादन इकाई में दूध और दुग्ध उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन व वितरण तंत्र का नजदीक से अवलोकन किया। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विशेषज्ञों ने उत्तर दिया। कॉलेज की मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल व एकेडमिक्स डीआर बसंल ने विद्यार्थियों को इस भ्रमण की सफलता पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...