रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कल्चरल फेस्ट अभिव्यक्ति उत्साह और रचनात्मकता के माहौल में शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसके जरिये विद्यार्थियों को कला, साहित्य, संगीत, नृत्य, नाटक व भाषण जैसे माध्यमों से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करना था। फेस्ट में ललित कला, संगीत, नृत्य, साहित्य व नाटक विषय पर आधारित 18 प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 120 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जागृति चौहान, आयुष जामुदा, अनामिका कुमारी, अरविंद कुमार, प्रत्यूष कुमार, इशिका व तनु मुंडा का प्रदर्शन शानदार रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन बीएयू के कुलपति ...