विकासनगर, अगस्त 5 -- एकलव्य विद्यालय कालसी में अतिरिक्त शैक्षिक गतिविधियों के अंतर्गत नॉन फायर एवं फायर फूड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बिना आग तथा आग की सहायता से विभिन्न स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार कर रचनात्मकता का किया प्रदर्शन प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने फूड मेकिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 के छात्रों ने फायर फूड मेकिंग प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के संयोजक इन्द्रा एवं निकिता तोमर ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पाक कला के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यावहारिक कौशल का विकास करना है। जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने गैस या आग का उपयोग किए बिना फ्रूट सला...