विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नवाचारी मॉडल, एसडीएम ने बढ़ाया उत्साह
महाराजगंज, जुलाई 12 -- महराजगंज, निज संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महराजगंज में शनिवार को संकुल स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम सतत भविष्य रही, जिसके तहत छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवाचारी एवं उपयोगी मॉडलों का प्रदर्शन किया।मुख्य अतिथि एसडीएम विजय यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदर्शनी के सफल आयोजन में भागीरथी पटेल, संदीप एवं अरविंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- Almora News: बियरशिबा में मॉडल चित्रकला प्रदर्शनी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.