गोंडा, सितम्बर 9 -- गोण्डा। एपीएस ग्लोब स्कूल में बुधवार को कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए पत्र लेखन गतिविधि आयोजित की गई। इसका विषय भगवान बुद्ध का जीवन परिचय और भगवान बुद्ध के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है। विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेते हुए बुद्ध के जीवन, शिक्षाओं, शांति, अहिंसा और करुणा के संदेश को पत्रों में अभिव्यक्त किया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों के लेखन कौशल, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...