रुद्रपुर, मार्च 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से संस्कृति 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत और विश्व की विविध संस्कृतियों से परिचित कराना तथा उनमें सांस्कृतिक चेतना का विकास करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित नृत्य, नाट्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। प्राचार्य डॉ. एएन सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा सिंह ने कहा कि इतिहास केवल अतीत का अध्ययन नहीं, बल्कि संस्कृति और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.