हल्द्वानी, अगस्त 6 -- हल्द्वानी। चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और कूटनीतिक कौशल विकसित करने हेतु 'सीएएमयूएन' का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए अंतर्राष्ट्रीय चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की। निदेशक श्रीष पाठक, प्रधानाचार्या मोनिका जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...