विद्यार्थियों ने देखीं आईसक्रीम निर्माण की प्रक्रिया
बरेली, मई 18 -- पद्मावती सीनियर सेकेंड्री स्कूल एवं हैप्पी ट्रेल्स नवाबगंज शाखा के कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने वाडीलाल का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने आइसक्रीम निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं को बड़े उत्साह एवं रुचि के साथ देखा और समझा। वहां उपस्थित विशेषज्ञों ने बच्चों को दूध की गुणवत्ता की जांच, मिश्रण तैयार करने, विभिन्न फ्लेवर मिलाने, शीतकरण प्रक्रिया तथा पैकेजिंग की संपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, जिज्ञासा एवं सीखने की क्षमता को विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.