पटना, मार्च 13 -- शहर के अलग-अलग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) में शहर की गतिविधियों को दिखाया गया। उन्हें जानकारी दी गई कि सड़क सुरक्षा क्यों जरूरी है। लगभग 25 की संख्या में छात्र-छात्राओं को गांधी मैदान स्थित आईसीसीसी बुलाया गया था। यातायात पुलिस ने उन्हें पहले शहर की गतिविधियों को सीसीटीवी के माध्यम से दिखाया। उसके बाद लाइव गतिविधियों से यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि वाहन चलाते समय कैसे सावधानी बरतनी चाहिए, अन्यथा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से आपकी निगरानी हो रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर आप पर जुर्माना लग सकता है।यह भी दिखाया गया कि शहर की मुख्य और लिंक सड़कों पर सीसीटीवी की नजर से कोई बच नहीं सकता है। सबकी गतिविधियां रिकॉर्ड की जाती हैं। शहर...