संभल, जनवरी 29 -- आरआरके स्कूल में गुरुवार को स्ट्रीम गाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथियों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम आशुतोष तिवारी व निर्णायक एसके अग्रवाल द्वारा किया गया। प्रतिभागियों ने राम दरबार, रामचरित मानस के सातों कांड की झाकियां, हंटिंग हाउस सहित विभिन्न विषयों पर प्रतिरूपों का निर्माण किया। विद्यालय के 200 विद्यार्थियों ने 165 मॉडल के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की वैज्ञानिक सोच एवं उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। स्ट्रीम गाला कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 वीं तक के छात्र-छात्राओं नें रिवर्स रिफ्रेक्शन, एटमॉस्फेयरीक प्रेशर, ट्रैफिक लाइट, सोलर स्टेशन, लिफ्ट (एलिवेटर),वॉटर साइकिल, मैजिक टेबल, चंद्रयान 3,...