फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 17 -- कायमगंज, संवाददाता सीपी विद्या निकेतन स्कूल, में जनपद की पहली तीन दिवसीय अंतर-विद्यालयीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रोबोट निर्माण, कोडिंग और तकनीकी चुनौतियों का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि डॉ. श्याम मिश्रा और निदेशक मिथलेश अग्रवाल, प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, रिचा रस्तोगी ने मंच का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी ज्ञान और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना था। छात्रों ने टीम वर्क, समस्या समाधान और तार्किक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मंचासीन अतिथियों ने संबोधन में बताया कि रोबोटिक्स का उपयोग चिकित्सा, उद्योग, कृषि, रक्षा और घरेलू कार्यों सहित अनेक क्षेत्रों में हो रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स...