विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में लहराया परचम
आगरा, जून 12 -- शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज के मेधावी छात्रों ने जेईई एडवांस में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। चिराग शाक्य, रॉबिन सिंह और विक्रमादित्य सिन्हा ने जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त की। चेयरमैन एसएस यादव ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही इसके मूल आधार हैं। उन्होंने इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए तीनों छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.