गंगापार, अक्टूबर 1 -- राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत 'नमो सेवा-अनकही कहानियां' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी से प्राप्त 'नमो सेवा गाथा' के रिकॉर्डेड कार्यक्रम और वीडियो का प्रदर्शन किया गया। वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को जनसेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और समाज के विभिन्न वर्गों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. आशीष जोशी ने कहा कि सेवा और जनकल्याण की भावना लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण विशेषता है। कार्यक्रम में डॉ. प्रभात कुमार ओझा और डॉ. संतोष कुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...