विद्यार्थियों ने जाना पर्यावरण संरक्षण का महत्व
जमशेदपुर, मई 23 -- सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर राजकीयकृत उड़िया मध्य विद्यालय आदित्यपुर में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण, पृथ्वी संरक्षण, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, कचरा प्रबंधन को क्विज एवं स्लोगन के माध्यम से समझाया गया। अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा पर्यावरण को बचाने में उनकी क्या भूमिका हो सकती है, ऊर्जा एवं जल का ऑडिट करना सिखाया गया। बच्चों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया एवं सभी बच्चों के बीच में जूस का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रधानाध्यापिका ममता झा, आबिद इमाम, दीपक कुमार, शिक्षिका किरण रजक, संजू कुमारी, प्रमिला कुमारी, पुष्पा कुमारी, नंदिता कुमारी दास, सुचित्रा कुमारी, राजीव रंजन की भूमिका सराहनीय रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.