सिद्धार्थ, अप्रैल 23 -- सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना के विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर सनई चौराहा पर रचनात्मक एवं आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। बच्चों ने मनमोहक रंगोलियां, प्रेरणादायक पोस्टर तथा जन-जागरूकता अभियान के जरिए आम जनमानस को पृथ्वी को सुरक्षित रखने और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। राहगीरों ने भी विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। निदेशक सुशीला सिंह ने कहा कि पृथ्वी हमारी सबसे अनमोल धरोहर है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। सह निदेशक डॉ. काया सिंह ने कहा कि इस प्रकार की पहल बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन अध्यक्ष ओपी सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ...