मथुरा, सितम्बर 14 -- वृंदावन, इंडियन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाते हुए विद्यार्थियों ने एक दिन के लिए शिक्षकों की भूमिका निभाकर गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की, वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक योगेश गौतम, प्रबंधिका मंजुलता गौतम एवं प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को दर्शाया। स्वच्छता और नशामुक्ति जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों ने दर्शकों को जागरूकता का...