पलामू, जुलाई 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बीएड सत्र 2023-25 फॉर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम की पुन: मूल्यांकन करते हुए परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि घोषित किए गए परीक्षा परिणाम में अत्यधिक संख्या में विद्यार्थी फेल घोषित किए गए हैं। जारी परीक्षा परिणाम में काफी असमानता देखने को मिली रही है। एलिट बीएड कॉलेज का शत प्रतिशत रिजल्ट है,जबकि चार कॉलेज का रिजल्ट काफी खराब है। विद्यार्थियों ने चार कॉलेज के विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए ठोस पहल करने की मांग की है। कुलपति ने साकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। मांग पत्र सौंपने वालों में अनूप कुमार, किरण कुमारी, निकिता कुमारी, रजनी कुमारी, निधि भारती समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिं...