विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गुमला, अगस्त 14 -- बसिया। स्वतंत्रता दिवस पर मॉन्टफोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोनबीर नवाटोली में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर आरोग्यम, उप प्राचार्य ब्रदर सोनू, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की जानकारी दी गई। बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को घर में लगाने के लिए पौधे भी वितरित किए गए।बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त किए और उन्हें पेड़ बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.