विद्यार्थियों ने किया एनआईटी जमशेदपुर का शैक्षणिक भ्रमण
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- एनआईटी जमशेदपुर द्वारा आउटरीच गतिविधियों के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल, एनआईटी कैंपस, आदित्यपुर के कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के लगभग 30 विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के विभिन्न विभागों के प्रमुखों और शिक्षकों के साथ एक प्रेरणादायक संवाद सत्र से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने भविष्य के करियर विकल्पों पर चर्चा की। इसके बाद विद्यार्थियों ने गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और एआई लैब का दौरा कर आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने विद्यार्थियों को विज्ञान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.