बदायूं, फरवरी 20 -- बदायूं। शहर के मदर एथीना स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को आगरा का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इसमें कक्षा छह व सात के छात्रों ने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और कक्षा आठ के छात्रों ने आगरा फोर्ट का अवलोकन किया। छात्रों ने दीवान-ए-आम और मुसम्मन बुर्ज जैसे स्थलों को देख महत्वपूर्ण तथ्य अपनी डायरियों में नोट किए। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ऐसे भ्रमणों का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभव द्वारा सीखने का अवसर प्रदान करना और अपनी विरासत के प्रति गौरव जगाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.