मथुरा, दिसम्बर 21 -- कोसीकलां। बजरंग विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमला नगर के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन किए तथा हनुमानगढ़ी में हनुमानजी महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन के दौरान उनके काफिले के साथ सम्मिलित हुए। प्रबंधक लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि विद्यार्थियों ने बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काल भैरव मंदिर के दर्शन किए, वहीं मणिकर्णिका घाट, राजघाट एवं अस्सी घाट सहित कई घाटों का भ्रमण किया। अंतिम चरण में प्रयागराज में त्रिवेणी संगम की आरती में सहभागिता की और लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन किए। विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय की शिक्षक-शिक्षिका भी साथ रहे। विद्यार्थियों न...