विद्यार्थियों ने ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करने की ली शपथ
बरेली, मई 18 -- शहर के नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को शिशु भारती शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद चंद्रपाल आर्य ने कहा कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं सेवा भाव का विकास ऐसे आयोजनों से होता है। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। विद्यालय के शिशु भारती प्रमुख राजेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2 ए में बाल संसद का शपथ ग्रहण समारोह यह भी पढ़ें- गरिमा, अनुशासन और मूल्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.