नोएडा, मार्च 31 -- ग्रेटर नोएडा। इनोवेटिव ग्रुप ऑफ कॉलेज में मंगलवार को फार्मेसी, विधि और प्रबंधन के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। फार्मेसी, विधि और प्रबंधन के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। संस्थान के सहयोग, मार्गदर्शन और अवसरों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फार्मेसी से मिस्टर फेयरवेल पियूष शुक्ला एवं मिस फेयरवेल तानिशा रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...