अल्मोड़ा, मार्च 27 -- रानीखेत। पीजी कालेज में उद्यमशीलता, नवाचार एवं सतत विकास विषय पर संगोष्ठी संपन्न हुई। पूर्व महाप्रबंधक योगेश पांडेय ने उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन, विपणन रणनीतियों तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। यहां प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय, प्रो अमित जोशी, डॉ नवीन जोशी, परियोजना प्रबंधक महेंद्र रौतेला, यूकास्ट निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, पूर्व प्राचार्य प्रो. जया पांडे, डा. राहुल चंद्रा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...