मैनपुरी, अप्रैल 22 -- सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मंगलवार को प्रातःकालीन सभा के दौरान भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन - हर घर जल के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के बीच हर घर पानी-खुद निगरानी नामक पुस्तिका का वितरण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जल की गुणवत्ता और उसकी स्वयं निगरानी के प्रति छात्र-छात्राओं को सचेत करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ जल संरक्षण पर आधारित प्रेरक विचारों के साथ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने कहा कि जल जीवन मिशन तभी सफल होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। खुद निगरानी का अर्थ है कि हम जल की गुणवत्ता और संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं लें। यह भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों में अब बजेगी 'वाटर बेल', भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत के लिए सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.