मुंगेर, मई 16 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने को लेकर कुलाधिपति ने अपनी स्वीकृति दे दी है।

समारोह की तैयारी कुलाधिपति की सहमति मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन जहां तैयारियों में जुट गया है, वहीं लंबे समय से पोर्टल की तकनीकी समस्याओं, अनियमित सत्र और परीक्षा परिणामों में विलंब से परेशान विद्यार्थियों में भी नई उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई को प्रस्तावित तीसरे दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति स्वयं शामिल होंगे और समारोह की अध्यक्षता भी करेंगे।

छात्रों की परेशानियां रिजल्ट में देरी और पोर्टल की परेशानी से छात्र लंबे समय से हैं परेशान हैं। कुलाधिपति के आगमन की खबर से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में उम्मीद की नई किरण जगी है। पिछले एक वर्ष से परीक्षा परिणाम जारी होन...