कोडरमा, मई 11 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया शहर में रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 62 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। डीके ट्रस्ट की इकाई एजुकेशनिस्ट फोरम द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सदानंद पंडित के परिचय भाषण से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमार अश्विनी अमिताभ, प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय, कोडरमा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन व निरंतर परिश्रम का संदेश दिया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समय से प्रारंभ करने की सलाह दी। शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया। विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने व आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत व्याख्याता डॉ. वीरेंद्...