रिषिकेष, अप्रैल 23 -- श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में नेशनल फिनिशिंग स्कूल पाठ्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन किया गया और उन्हें रोजगार कौशल, इंटरव्यू की तैयारी आदि की जानकारियां दी गई। गुरुवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में वाधवानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन सहायक निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड प्रो प्रमोद कुमार डोबरियाल ने किया। उन्होंने जीवन कौशल पाठ्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया कि वे केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रहकर व्यवहारिक एवं रोजगारपरक कौशल भी विकसित करें। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाने के लिए प्रेरित...