सिद्धार्थ, जनवरी 25 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। नवोदय एलुमनी एसोसिएशन सिद्धार्थनगर की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर बांसी में पूर्व छात्रों द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक कॅरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन शनिवार को किया गया। इस सत्र में विद्यार्थियों को सीयूईटी, यूजी परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया व अपनी रुचि के अनुसार उपयुक्त पाठ्यक्रम और संस्थान का चयन कर भविष्य को बेहतर दिशा देने संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश, साथ ही जेईई के जरिए आईआईटी-एनआईटी व नीट के माध्यम से देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पर मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर एलुमनी एसोसिएशन द्वारा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.