रांची, अप्रैल 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एम्वर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय आवश्यक कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण सीपीआर प्रशिक्षण रहा, जहां विशेषज्ञों ने आपातकालीन स्थिति में जान बचाने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। इसके अतिरिक्त प्राथमिक उपचार, दैनिक स्वच्छता और आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसे विषयों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने इन कौशलों को समाज सेवा के लिए अनिवार्य बताया, वहीं गणित विभागाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने छात्रों के उत्साह की सराहना की।संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती, सीमा चौधरी, जयप्रकाश रजक ने किया। यह भी पढ़ें- प्...