आगरा, अगस्त 26 -- संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षारंभ 2026 में विद्यार्थियों को सफलता व लक्ष्य निर्धारण का मंत्र का मंत्र मिला। मुख्य अतिथि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य सुनिश्चित कर अनुशासित जीवन शैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्र असमंजस छोड़कर अपने सपनों को सच करें तथा एआई, सोलर व एविएशन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में कौशल हासिल कर स्टार्टअप की ओर बढ़ें। उन्होंने विद्यार्थियों को एक पर्सनल डायरी बनाने और जीवन में सदैव जिज्ञासु रहने का सुझाव दिया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.सचिन गुप्ता ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विवि एक परिवार की भांति उनके सपनों को साकार करने में मदद करेगा। यह भी पढ़ें- छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ...