लोहरदगा, दिसम्बर 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। ब्लूमिंग बर्ड्स पब्लिक स्कूल, एकागुड़ी, लोहरदगा में बुधवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को मानवाधिकारों के महत्व और उनके पालन की जिम्मेदारी से अवगत कराना था। इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि मानवाधिकार केवल हमारे अधिकार नहीं, बल्कि हमारी साझी जिम्मेदारियां भी हैं। उन्होंने बच्चों को सिखाया कि हमें सभी के साथ सम्मान, दया और समानता से व्यवहार करना चाहिए। किसी भी प्रकार के भेदभाव का विरोध करना चाहिए। मानवाधिकार वह मूलभूत अधिकार हैं, जो हर व्यक्ति को सिर्फ इंसान होने के कारण मिलते हैं। ये अधिकार सबके लिए बराबर होते हैं-चाहे वह अमीर हो या गरीब, लड़का हो या लड़की, किसी भी धर्म, जाति या रंग का हो। छात्रों को बताया गया कि म...