हापुड़, अगस्त 5 -- हापुड़। मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रशासन द्वारा युवा चेतना 100 दिन स्कूल नामक एक नागरिक जागरूकता अभियान का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टीनेंट कर्नल सचिन कुमार शर्मा रहे। मुख्य अतिथि सचिन शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय सेना में उपलब्ध कैरियर के विभिन्न अवसरों, राष्ट्र सेवा के महत्व एवं युवाओं की भूमिका के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उन्हें अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ.अंशु सोम ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी यादव ने कार्य...