बागपत, मई 16 -- छात्र-छात्राओं को वितरित होने से पूर्व ही 187 टैबलेट गुम हो गए है। जिससे माध्यमिक शिक्षा विभाग की टेंशन बढ़ गई है। वहीं, अधिकारियों को टैबलेट गुम होने का पता चला, तो हड़कंप मच गया। सीडीओ ने तो इस पर जांच बैठा दी है। पता लगाया जा रहा है कि टैबलेट कहां गुम हुए है। सीडीओ ने इस मामले में डीआईओएस को तलब करते हुए सख्ती से पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। सूबे की सरकार ने इंटरमीडिएट करने के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट देने के लिए योजना चलाई हुई है। योजना के तहत बांटे जाने वाले 187 टैबलेट गुम है, जिनका यह पता नहीं लग पा रहा है कि टैबलेट बांटे गए है या नहीं है। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने टैबलेट की प्रगति जानी, तो टैबलेट गुम होने का पता चला। रिकार्ड की छानबीन हुई, तो सामने आया कि 187 टैबलेट का कोई अता-पता ...