हल्द्वानी, मई 3 -- हल्द्वानी। जरूर केयर फाउंडेशन ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नयागांव लछमपुर में विद्यालय की पूर्व सहायक अध्यापिका स्वर्गीय रेखा जोशी की स्मृति में मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री के दो-दो सेट वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र जोशी, त्रिलोक चंद्र, भागीरथी सैमिया, अब्दुल रहीम और प्रमोद उपस्थित रहे। साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, जरूर केयर फाउंडेशन की मुख्य निदेशक प्रियंका जोशी, निदेशक आदित्य जोशी, गिरीश चंद्र पांडे, लक्ष्मीकांत रहे। यह भी पढ़ें- कानूनी कॅरियर काउंसलिंग शिविर लगाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.