भागलपुर, दिसम्बर 17 -- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में मंगलवार को युवा लेखक संपादकीय विधिवत आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय पत्रकार के नेतृत्व में न्यूज़ बनाने, कहानी एवं कविता लिखने आदि के सूक्ष्म तकनीक से बच्चों को रुबरु कराया गया। कार्यक्रम के दौरान लेखन कला, पत्रकारिता और संपादन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने कहा इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल को बढ़ावा देने के साथ उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...